---Advertisement---

मनपा के वालीव ‘जी’ कार्यालय में कुर्सी पटककर हंगामा, अधिकारी से गाली-गलौज का आरोप; FIR दर्ज |

September 6, 2026 1:49 PM
---Advertisement---

वसई: वसई-विरार क्षेत्र के प्रभाग समिति ‘जी’, वालीव कार्यालय में सरकारी कामकाज में बाधा डालने और सहायक आयुक्त के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। मामले में वालीव पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 132 और 352 के तहत FIR दर्ज की गई है।

बिना अनुमति कैबिन में प्रवेश करने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता निलेश दत्तात्रय म्हात्रे (53) प्रभाग समिति ‘जी’ में सहायक आयुक्त के कार्यालय से संबंधित पद पर कार्यरत हैं। घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे प्रभाग समिति ‘जी’, वालीव, वसई पूर्व स्थित कार्यालय में हुई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नानासाहेब कोळेकर, उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष, कथित रूप से शिकायतकर्ता की अनुमति के बिना उनके कैबिन में प्रवेश कर गया। उस समय निलेश म्हात्रे सरकारी कामकाज कर रहे थे।

कुर्सी पटकने और टेबल पर हाथ मारने का आरोप

शिकायत के अनुसार, आरोपी कोळेकर ने कथित तौर पर निलेश म्हात्रे के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद सामने रखी कुर्सी को पटकने और शिकायतकर्ता की टेबल पर हाथ मारकर हंगामा करने का आरोप है।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपी के इस कथित व्यवहार के कारण सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई।

वालीव पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद वालीव पुलिस स्टेशन में गु.र.जि. नं. 623/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच सपोनि/सागर शिंदे द्वारा की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment