---Advertisement---

आई जीवदानी एसोसिएशन ने धूमधाम से मनाया दही हांडी उत्सव, सैकड़ों गोविंदा पथकों का हुआ सम्मान |

September 6, 2026 3:52 PM
---Advertisement---

पांच वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन, सुरक्षा के लिए एम्बुलेंस की भी व्यवस्था

विरार: विरार पूर्व के जीवदानी मंदिर ग्राउंड, जीवदानी पाड़ा परिसर में आई जीवदानी एसोसिएशन की ओर से भव्य दही हांडी उत्सव का आयोजन किया गया। इस वर्ष एसोसिएशन द्वारा आयोजित दही हांडी उत्सव ने सफलतापूर्वक पांच वर्ष पूरे कर लिए। उत्सव के दौरान पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

सैकड़ों गोविंदा पथकों का सम्मान

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गोविंदा पथकों ने हिस्सा लिया। आई जीवदानी एसोसिएशन के स्टेज पर सैकड़ों गोविंदा पथकों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप धनराशि भी प्रदान की गई।

गोविंदा पथकों ने दही हांडी उत्सव के दौरान अपनी कला और साहस का प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया।

गोविंदाओं की सुरक्षा के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था

कार्यक्रम के आयोजक राकेश विष्णु पाटील ने बताया कि गोविंदा पथकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि स्टेज के पास किसी गोविंदा के जख्मी होने की स्थिति में तत्काल उपचार के लिए ले जाने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थल के पास एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी।

कलाकारों और समाजसेवकों का भी सम्मान

दही हांडी उत्सव के दौरान नृत्य और विभिन्न कलाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने वाले कलाकारों का भी सम्मान किया गया।

इसके अलावा सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले फुलपाड़ा के समाजसेवक कमलेश मिश्रा और संजय केवट तथा पत्रकार रमेश पटेल का पत्रकार सम्मान किया गया। उन्हें दही हांडी उत्सव की स्मृति पुस्तक भी भेंट की गई।

सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश

आयोजकों ने कहा कि दही हांडी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और युवा शक्ति का प्रतीक है। आई जीवदानी एसोसिएशन द्वारा पिछले पांच वर्षों से इस आयोजन को लगातार भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

रिपोर्टर: प्रतिनिधि, विरार

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment