---Advertisement---

त्योहारों से पहले जागेगा प्रशासन: विरार में सड़कों पर खड़े कबाड़ और बेतरतीब वाहनों पर चलेगा चाबुक, 4 पुलिसकर्मी तैनात |

September 2, 2026 4:00 PM
---Advertisement---

विरार (पालघर): आगामी दहीहांडी, गणेशोत्सव, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के आगमन से पहले विरार शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। सड़कों के किनारे अवैध रूप से पार्क किए गए भारी मालवाहक वाहनों और लंबे समय से खड़े कबाड़ (स्क्रैप) वाहनों के कारण लगने वाले भीषण ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए अब विशेष अभियान चलाया जाएगा।

नगरसेवक किशोर पाटील ने उठाई आवाज प्रभाग समिति 10-अ के नगरसेवक किशोर नाना पाटील ने त्योहारों के दौरान होने वाली संभावित असुविधा को देखते हुए परिवहन विभाग को एक पत्र सौंपा है। इसके साथ ही उन्होंने 2 सितंबर की शाम यातायात पुलिस अधिकारी प्रशांत लांघी से व्यक्तिगत मुलाकात कर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की और तुरंत कड़े कदम उठाने की मांग की।

त्योहारों में बढ़ती है बाजारों में भीड़ नगरसेवक पाटील ने कहा कि आगामी त्योहारों के दौरान बाजारों और मुख्य मार्गों पर आम नागरिकों के साथ-साथ वाहनों की आवाजाही कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे समय में मुख्य सड़कों, संकरी गलियों और कमर्शियल इलाकों के किनारे बेतरतीब ढंग से पार्क किए गए भारी वाहन और सड़ रहे कबाड़ वाहन ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर देते हैं। इससे पैदल यात्रियों और वाहन चालकों, दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए तैनात किए 4 कर्मचारी नगरसेवक की इस मांग और शिकायत को गंभीरता से लेते हुए यातायात पुलिस प्रशासन तत्काल एक्शन मोड में आ गया है। इस समस्या से निपटने और अवैध पार्किंग पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारियों की विशेष नियुक्ति कर दी है। यह टीम त्योहारों से पहले शहर में अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को हटाने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने का काम करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment