---Advertisement---

विरार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: विरार से चोरी हुई बाइक मुंबई के मालाड से बरामद, आरोपी गिरफ्तार |

July 27, 2026 3:22 PM
---Advertisement---

विरार: विरार पुलिस स्टेशन की टीम ने मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए बाइक चोरी के एक मामले का महज कुछ ही समय में पर्दाफाश कर दिया है। 23 जुलाई को विरार पूर्व स्थित जीवदानी रोड और साईंनाथ नगर इलाके से चोरी हुई मोटरसाइकिल को पुलिस ने मुंबई के मालाड (कुरार) क्षेत्र से बरामद कर लिया है। इस मामले में रोहित तिरवा (19 वर्ष) नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज और कॉन्स्टेबल की सतर्कता से मिला सुराग

घटना की शिकायत मिलते ही विरार पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई। घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगालने पर संदिग्ध की गतिविधि ट्रेस हुई। विरार पुलिस स्टेशन के कांस्टेबल बालाजी गायकवाड़ ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और उसे मालाड के कुरार इलाके से धर दबोचा।

आरोपी का निकला आपराधिक इतिहास

पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। जांच में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार आरोपी रोहित तिरवा का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ मुंबई के मालाड और मालवणी पुलिस थानों में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें मालाड पुलिस स्टेशन का केस नंबर 2381/2026 भी शामिल है।

बाइक चोर गिरोह का हो सकता है बड़ा पर्दाफाश

शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने क्षेत्र में बाइक चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह (Gang) में शामिल होने की बात कबूली है। विरार पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुँचने के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा। पुलिस की इस मुस्तैद कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों ने जमकर सराहना की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment