
ठाणे, (सं), शहर के पोखरण रोड नंबर 2 स्थित बिरसा मुंडा चौक, बेथनी अस्पताल के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति पानी के टैंकर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।





