---Advertisement---

छह महीने से लापता युवक की हत्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

June 16, 2026 12:13 PM
---Advertisement---

नालासोपारा: आचोले पुलिस ने छह महीने से लापता युवक की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि युवक की हत्या कर शव को जला दिया गया था।पुलिस के अनुसार, 26 जनवरी 2026 को नालासोपारा पूर्व के वैतीवाड़ी निवासी रवि प्रेमसिंह विडलान (34) घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। उनके भाई पंकज प्रेमसिंह विडलान की शिकायत पर आचोले पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच, मुखबिरों

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी जांच, मुखबिरों से मिली सूचनाओं और विभिन्न जिलों व राज्यों में लापता व्यक्तियों तथा दुर्घटनाओं के रिकॉर्ड की जांच शुरू की। करीब छह महीने की जांच के बाद पुलिस को सूचना मिली कि रवि विडलान की हत्या कर दी गई है।

जांच में गिरफ्तार आरोपी…

जांच में गिरफ्तार आरोपी सुमित उर्फ बा आजाद सारसर (25) ने पूछताछ के दौरान अपराध कबूल कर लिया। आरोपी ने अपने साथियों रोहन उर्फ टाइगर संजय जाधव (22), करण शंकर शेटियार (24) और उत्कर्ष आनंद अवस्थसल (18) की मदद से रवि विडलान की हत्या करने की बात स्वीकार की।पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने रवि को एक बिल्डिंग की छत पर बुलाया, जहां उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हत्या के बाद शव को एक गड्ढे में डालकर आग लगा दी गई, ताकि पहचान मिटाई जा सके।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने…

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने रवि को एक बिल्डिंग की छत पर बुलाया, जहां उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हत्या के बाद शव को एक गड्ढे में डालकर आग लगा दी गई, ताकि पहचान मिटाई जा सके।

आचोले पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 103, 238 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त निवेत कौशिक, पुलिस उपायुक्त अशोक विरकर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आचोले पुलिस की टीम ने सफलतापूर्वक अंजाम दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment