---Advertisement---

नालासोपारा की टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

June 15, 2026 8:10 AM
---Advertisement---


नालासोपारा, 15 जून : नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में रहने वाली युवा टीवी अभिनेत्री संचिता महेंद्र उगले (22) ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दुखद घटना से मनोरंजन जगत और स्थानीय क्षेत्र में शोक का माहौल है।


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच संचिता अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान उन्होंने बेडरूम में सीलिंग फैन से साड़ी बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए तुलिंज स्थित मनपा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने रात 9:19 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मृतका के पिता महेंद्र नामदेव उगले ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उन्हें किसी पर कोई संदेह नहीं है और उन्होंने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

पुलिस ने दर्ज किया आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) का मामला


सूचना मिलने पर पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (एडीआर) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।


कम उम्र में अभिनय क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने वाली संचिता उगले के अचानक निधन से परिवार, मित्रों और उनके प्रशंसकों को गहरा सदमा लगा है। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट से जूझ रहा है, तो परिवार, मित्रों या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से तत्काल सहायता लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment