
वसई। भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश केरला प्रकोष्ठ के संयोजक उत्तम कुमार के नेतृत्व में आयोजित विशेष प्रमाणपत्र शिविर 2026 का सफल आयोजन किया गया। नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर को वसई क्षेत्र के लोगों का भरपूर समर्थन मिला।

शिविर का उद्घाटन नवघर-माणिकपुर की तलाठी प्रणिता पाटील द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।शिविर में आय प्रमाणपत्र, निवास प्रमाणपत्र, वरिष्ठ नागरिक कार्ड, आयुष्मान कार्ड और ABHA कार्ड जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। महा ई-सेवा केंद्र के कौस्तुभ जोशी और प्रवीण डांगे की टीम ने नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों और मार्गदर्शन में विशेष सहयोग दिया। इस अवसर पर प्रकाश जाधव, सुभाष वाघ, अमरदास नायर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।शिविर का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और 300 से अधिक लोगों ने विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। भाजपा नेता उत्तम कुमार ने कहा कि भविष्य में भी नागरिकों की सुविधा के लिए ऐसे जनहितकारी शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।



