
विरार : मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। विरार निवासी मयंक लोहार नामक एक 22 वर्षीय युवक की चलती लोकल ट्रेन में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश के दौरान ट्रेन का दरवाजा बंद करने को लेकर दो यात्रियों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया।

जानकारी के अनुसार, अंधेरी और बोरीवली स्टेशन के बीच प्रथम श्रेणी डिब्बे में सफर कर रहे आरोपी ने अपनी बैग से चाकू निकालकर मयंक पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मयंक को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी बोरीवली स्टेशन के पास उतरकर फरार हो गया।




