---Advertisement---

यश विद्यानिकेतन ग्लोबल स्कूल के अवैध स्थानांतरण मामले में होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री दादा भुसे

June 29, 2026 8:36 AM
---Advertisement---

मुंबई/नालासोपारा, 29 जून। विरार स्थित यश विद्यानिकेतन ग्लोबल स्कूल के प्रबंधन द्वारा बिना अनुमति लगभग दो किलोमीटर दूर स्कूल का स्थानांतरण किए जाने के मामले में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है और जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।विधानसभा में भाजपा विधायक राजन नाईक द्वारा उठाए गए प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने बताया कि यश विद्यानिकेतन ग्लोबल स्कूल के अवैध स्थानांतरण की जांच जारी है। इस मामले में संबंधित अधिकारियों को कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

विधायक राजन नाईक ने सदन में बताया कि पिछले पांच वर्षों से स्कूल बंद होने के बावजूद आरटीई के तहत छात्रों को प्रवेश दिया जाता रहा, जिससे अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़े। उन्होंने वसई तालुका के शिक्षा विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों के कई पद रिक्त होने का मुद्दा भी उठाया तथा सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की।उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पिछले वर्ष मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में वसई तालुका की जिला परिषद स्कूलों को महानगरपालिका के अधीन स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ है। इस संबंध में उन्होंने विशेष बैठक बुलाने की मांग की।शिक्षा मंत्री दादा भुसे ने आश्वासन दिया कि आगामी तबादला प्रक्रिया में वसई तालुका के रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। साथ ही, जिला परिषद की स्कूलों को महानगरपालिका को हस्तांतरित करने के निर्णय को भी जल्द लागू किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment