---Advertisement---

वसई में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

June 21, 2026 11:53 AM
---Advertisement---

वसई, (सं), भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए वसई विधानसभा क्षेत्र में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के 50 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम वसई पश्चिम स्थित विधायक जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम के दौरान वसई विधायक स्नेहा दुबे पंडित की उपस्थिति में नए सदस्यों का भाजपा में स्वागत किया गया। भाजपा की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, शामिल होने वालों में उबाठा गुट के शाखा प्रमुख विशाल रहाड, रत्नेश गोड, गोखिवरे विभाग प्रमुख शैलेंद्र गोलवलकर, शिवसेना शिंदे गुट के शाखा प्रमुख जसमीर पवार, वसई क्रीड़ा मंडल के अध्यक्ष अविनाश प्रभाकर और सचिव अभिषेक झा समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा नेताओं ने दावा किया कि इस प्रवेश से वसई विधानसभा क्षेत्र में पार्टी का संगठनात्मक आधार और मजबूत होगा तथा आगामी समय में पार्टी विस्तार को गति मिलेगी।इस अवसर पर भाजपा वसई-विरार शहर जिला महासचिव बिजेंद्र कुमार, नगरसेविका कल्पना नागपुरे, मयंक शेठ, गोपी मेनन, एच.आर. सक्सेना, एडवोकेट प्रणित कोप्पीकर, निशांत शर्मा, प्रवेश दुबे, अनिता गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment