---Advertisement---

विशेष दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों के लिए शुरू होगा ‘विशेष शिक्षा कट्टा’, विरार में CARE सेंटर का उद्घाटन 15 जून को

June 14, 2026 6:12 AM
---Advertisement---

विरार प्रतिनिधि : राधा कृष्णन सिंह

महाराष्ट्र शासन के ‘नमो दिव्यांग अभियान’ के अंतर्गत पालघर जिले के लिए अधिकृत रूप से चयनित जिला दिव्यांग पुनर्वसन केंद्र (DDRC) पालघर तथा अपंग कल्याणकारी संस्था (AKS) अर्नाला के संयुक्त प्रयास से विरार पश्चिम में ‘केयर इंटीग्रेटेड स्पेशल लर्निंग एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर’ (CARE) की स्थापना की गई है। इस विशेष समावेशी शिक्षा एवं थेरेपी केंद्र का उद्घाटन सोमवार, 15 जून 2026 को सुबह 11 बजे सैफ्रॉन विला, तीसरी मंजिल, सहयोग हॉस्पिटल के पास, विरार (पश्चिम) में किया जाएगा।

यह केंद्र विशेष दिव्यांग बच्चों के समग्र विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए “ना नफा, ना नुकसान” के सेवाभावी सिद्धांत पर शुरू किया गया है। उद्घाटन समारोह में विशेष दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ शामिल होने का विशेष निमंत्रण दिया गया है, ताकि वे केंद्र का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकें और अपने अनुभवों के आधार पर सुझाव दे सकें।

इस अवसर पर समाजसेवी शमीम खान के प्रयासों से “विशेष दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों का कट्टा” नामक एक अभिनव पहल भी शुरू की जाएगी। यह मंच प्रत्येक माह आयोजित किया जाएगा, जहां अभिभावक अपनी समस्याएं, अनुभव और सुझाव साझा कर सकेंगे। वसई-विरार क्षेत्र में पहली बार शुरू हो रहे इस अनूठे उपक्रम को दिव्यांग बच्चों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संस्था ने सभी अभिभावकों से इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

मोबाइल: 9021017060 / 9503793629ई-मेल: carevirar@gmail.comउद्घाटन कार्यक्रम के विशेष आकर्षण: ‘विशेष शिक्षा – अभिभावक कट्टा’दिव्यांग बच्चों के लिए निःशुल्क प्रारंभिक मूल्यांकन एवं जांच (Assessment & Evaluation)।विशेष शिक्षा, स्पीच थेरेपी, ऑक्युपेशनल थेरेपी, ABA, AAT तथा बिहेवियरल थेरेपी से संबंधित विशेषज्ञ मार्गदर्शन।

विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद और प्रश्नोत्तर सत्र।

बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़ी अभिभावकों की समस्याओं का समाधान।CARE सेंटर का भ्रमण और उपलब्ध सेवाओं की जानकारी।अभिभावकों के सुझाव, विचार और अपेक्षाओं के लिए खुला मंच।यह पहल विशेष दिव्यांग बच्चों के बेहतर भविष्य और उनके परिवारों को सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment