
वसई-विरार | श्रीराम नगर, बिलालपाड़ा में पूर्व महिला महापौर प्रवीणा हितेंद्र ठाकूर की उपस्थिति में प्रमुख महिला कार्यकर्ताओं की बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्र के सामाजिक और स्थानीय विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित से जुड़े विभिन्न उपक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया।




