---Advertisement---

पालघर में पीएम मोदी और सनातन विरोधी पोस्ट से भड़का बजरंग दल, आरोपी को पकड़कर किया पुलिस के सुपुर्द |

May 28, 2026 3:52 PM
---Advertisement---

पालघर, (सं), प्रधानमंत्री और सनातन धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट वायरल होने के बाद पालघर में माहौल गरमा गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर पालघर पुलिस स्टेशन में हंगामे जैसा माहौल बना रहा और बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार उमरोली पूर्व स्थित पारसनाथ नगरी निवासी हरिशंकर शेषनारायण जैसवाल पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर एआई तकनीक का इस्तेमाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर प्रसारित किया। वीडियो के साथ की गई टिप्पणियों को लेकर बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई। आरोप है कि आरोपी ने गौमाताओं की तस्वीरों के साथ भी भड़काऊ टिप्पणियां पोस्ट कर सामाजिक और धार्मिक भावनाएं भड़काने का प्रयास किया। विहिप नेता मुकेश दुबे की शिकायत पर पालघर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी लगातार सनातन विरोधी और समाज में वैमनस्य फैलाने वाली पोस्ट करता रहा है, इसलिए उसके सोशल मीडिया नेटवर्क और संपर्कों की भी गहन जांच होनी चाहिए। विहिप के विभाग मंत्री चंदन सिंह ने कहा, पुलिस प्रशासन आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

विहिप नेता प्रमुख मुकेश दुबे ने कहा, “सनातन धर्म, देश और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सुनियोजित तरीके से आपत्तिजनक सामग्री फैलाकर समाज का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने का साहस न कर सके। मुकेश दुबे ने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट डालकर समाज में तनाव फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

इस दौरान एडवोकेट शिवम दुबे ने भी बजरंग दल की ओर से न्यायालय में पक्ष रखा। जिला मंत्री जयेश घरत, श्रीपद पाटिल, काचू शेट्टी, विजय शेट्टी, रोहित शुक्ला, आकाश नारखेड़े, दिलीप जोशी, रोबिन सिंह, प्रभात ठाकुर, शांतिलाल सुथार और सचिन चौधरी समेत बड़ी संख्या में बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता मौजूद रहे।।।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment