---Advertisement---

वाराणसी: शक्तिधाम आश्रम में गुरु पूर्णिमा का भव्य आयोजन, पादुका पूजन और वृक्षारोपण के साथ मना महोत्सव |

July 30, 2026 1:56 PM
---Advertisement---

वाराणसी: सनातन धर्म का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर रहीं विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगद्गुरु साईं मां लक्ष्मी देवी मिश्रा जी के शक्तिधाम आश्रम के तत्वावधान में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से लेकर देर रात तक विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की धूम रही।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ साईं मां की पादुका का पूजन शक्तिधाम आश्रम के महंत महामंडलेश्वर अनंत दास महाराज ने बताया कि गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत सिगरा स्थित ‘अश्मिता संस्था’ के प्रांगण में हुई। जहाँ आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जगद्गुरु साईं मां की दिव्य पादुका का पूजन संपन्न कराया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से साईं मां की भव्य आरती उतारी और सुख-समृद्धि की कामना की।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश: लगाए गए फलदार पौधे धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विशेष पहल की गई। शिवाजी मिशन स्कूल में डेविड ओग्रेडी के संयोजन में साईं मां के नाम पर 10 फलदार पौधे रोपे गए। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

दुनिया भर में सनातन धर्म की ध्वजा लहरा रही हैं साईं मां महंत स्वामी अनंतदास जी महाराज ने जगद्गुरु साईं मां के आध्यात्मिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे यूरोप, मिस्र (इजिप्ट), कनाडा, जापान और अमेरिका सहित दुनिया के दर्जनों देशों में धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए सनातन धर्म का संदेश पहुँचा रही हैं। इसके अलावा, भारत राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के लिए भी साईं मां द्वारा निरंतर सामाजिक और आध्यात्मिक प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति इस पावन अवसर पर आश्रम के डेविड ओग्रेडी, अश्मिता संस्था के डायरेक्टर फादर मन्जू, मनीष गुप्ता, संजना राय, अलका जी और पुष्पा जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment