---Advertisement---

वाराणसी में ‘कोनासीमा टिफिन – स्वीट्स एंड स्नैक्स’ का भव्य शुभारंभ: अब काशी में मिलेगा आंध्र की पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद |

July 30, 2026 2:00 PM
---Advertisement---

वाराणसी: गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर काशी की धर्मनगरी में एक नई स्वाद यात्रा की शुरुआत हुई। केदार घाट स्थित बाग हाड़ा (गौरी केदारेश्वर मंदिर के सामने) में “Konaseema Tiffins – Sweets & Snacks” का भव्य उद्घाटन श्रद्धा, भक्ति और भारी उत्साह के बीच संपन्न हुआ।

वैदिक पूजन और बाबा गौरी केदारेश्वर के दर्शन से हुई शुरुआत उद्घाटन समारोह का शुभारंभ आचार्य अरुण कुमार तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार, श्री चिंतामणि गणेश पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद अतिथियों और श्रद्धालुओं ने बाबा श्री गौरी केदारेश्वर महादेव के दर्शन कर प्रतिष्ठान की उन्नति, समृद्धि और जनसेवा की मंगलकामना की। काशी के पौराणिक केदारखण्ड में आयोजित यह कार्यक्रम आध्यात्मिक रूप से बेहद खास रहा।

वीडीए सदस्य अम्बरीश सिंह ‘भोला’ ने किया फीता काटकर उद्घाटन वाराणसी विकास प्राधिकरण (VDA) के मानद सदस्य अम्बरीश सिंह ‘भोला’ ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान बनारस के लोगों को दक्षिण भारत के पारंपरिक स्वाद से जोड़ने के साथ-साथ उत्तर और दक्षिण की सांस्कृतिक एकता का भी एक उत्कृष्ट उदाहरण बनेगा।

दक्षिण भारतीय व्यंजनों और मिठाइयों का अनूठा संगम प्रतिष्ठान की अधिष्ठाता श्रीमती उषा रानी ने बताया कि यहाँ आंध्र प्रदेश की प्रसिद्ध और प्रामाणिक मिठाइयाँ उपलब्ध होंगी। उद्घाटन के बाद अतिथियों और श्रद्धालुओं को आंध्र की मशहूर मिठाइयों जैसे पूतरेकलू, अरिसेलू, काकीनाडा काजा और कुरकुरे मुरुकुलू का स्वाद एवं प्रसाद वितरित किया गया, जिसकी सभी ने खूब सराहना की।

कार्यक्रम में कई गणमान्य हस्तियों की रही उपस्थिति इस अवसर पर आंध्रा आश्रम के अध्यक्ष पं. वी.वी. सुंदर शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार चक्रवर्ती विजय नावड़, केदारेश्वर महादेव मंदिर के मुख्य अर्चक धुल्लीपल्ला नारायण शास्त्री सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अंत में कोनासीमा टिफिन परिवार ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment