वाराणसी: संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार में जुटीं विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत जगद्गुरु सत्य साईं मां लक्ष्मी देवी जी का 73वां वर्धापन महोत्सव रविवार को काशी (वाराणसी) में अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। वाराणसी स्थित शक्तिधाम आश्रम के तत्वावधान में आयोजित यह समारोह शिवाला घाट स्थित श्री बालानंद तीर्थ आश्रम में सुबह से लेकर देर रात तक चला, जिसमें कई धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया।
वैदिक रीति से हुआ आयुष होम और दीर्घायु की कामना

महोत्सव की शुरुआत सुबह काशी के सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान पंडित के. वेंकटरमण घनपाठी जी के आचार्यत्व में हुई। वैदिक विद्वानों द्वारा भव्य आयुष होम (हवन) संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु भक्तों ने जगद्गुरु सत्य साईं मां लक्ष्मी देवी जी के स्वस्थ, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की।
साधु-संतों और बटुकों का विशाल भंडारा

धार्मिक अनुष्ठान के पश्चात साधु-संतों, बटुकों और श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में पधारे भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।
गौरतलब है कि जगद्गुरु सत्य साईं मां लक्ष्मी देवी जी द्वारा भारत राष्ट्र की सुख, समृद्धि, शांति और अभ्युदय के लिए समय-समय पर अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
शक्तिधाम आश्रम के प्रबंधक मनीष गुप्ता और कार्यक्रम संयोजक डेविड ओग्रेडी ने बताया कि इस पावन अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से:
- डेविड ओग्रेडी
- फादर मन्जू
- मनीष गुप्ता
- संजना राय
- चक्रवर्ती विजय नावड
- पंडित सुरेश शर्मा
सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक और आश्रम से जुड़े भक्तगण उपस्थित रहे।











