---Advertisement---

पालघर जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, डॉ. रामदास मराड की पहल की सराहना

September 16, 2026 12:54 PM
---Advertisement---

पालघर। पालघर जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों को विभिन्न स्तरों पर सराहना मिल रही है। जिला शल्य चिकित्सक (District Civil Surgeon) डॉ. रामदास मराड के मार्गदर्शन में पिछले कुछ महीनों से अस्पताल की चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने और व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।दवा वितरण व्यवस्था पर विशेष ध्यानगरीब और जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाइयों के लिए अस्पताल के बाहर न जाना पड़े, इसके लिए दवा भंडारण और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके साथ ही पात्र मरीजों तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।ग्रामीण मरीजों को बेहतर उपचार देने पर जोरपालघर जिले के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल की आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए व्यवस्थागत सुधारों पर भी काम किया जा रहा है।दिव्यांग नागरिकों के लिए प्रमाणपत्र की सुविधाजिले के दिव्यांग नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए दिव्यांग प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। जिला ग्रामीण अस्पतालों में इसके लिए विशेष व्यवस्था उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राथमिकताडॉ. रामदास मराड ने कहा कि जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आवश्यक चिकित्सा बुनियादी सुविधाओं को और मजबूत करने के साथ पालघर जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में महाराष्ट्र के अग्रणी जिलों में शामिल करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।जिला अस्पताल में किए जा रहे विभिन्न सुधारों से मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की इन पहलों की सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों की ओर से भी सराहना की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment