अमेज़न सीईओ एंडी जैसी से हुई मुख्यमंत्री की मुलाकात
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अमेज़न के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एंडी जैसी (Andy Jassy) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच महाराष्ट्र में निवेश की संभावनाओं और व्यापारिक अवसरों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य में निवेश के लिए अमेज़न को विशेष आमंत्रण दिया।
महाराष्ट्र है देश की ‘डेटा सेंटर राजधानी’
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र वर्तमान में देश की ‘डेटा सेंटर राजधानी’ बन चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में डेटा सेंटर, स्वास्थ्य सेवाएं, तकनीकी अवसंरचना और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित कौशल विकास के क्षेत्र में निवेश की अथाह संभावनाएं हैं।
2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था 660 अरब डॉलर की है और राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक इसे 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। उन्होंने अमेज़न को डेटा सेंटर, क्लाउड सेवाओं, AI स्किल डेवलपमेंट और हेल्थकेयर क्षेत्र में निवेश करने का प्रस्ताव रखा।
नवी मुंबई मेडिसिटी परियोजना पर भी चर्चा
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने नवी मुंबई में विकसित की जा रही मेडिसिटी परियोजना का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे स्वास्थ्य क्षेत्र में निवेश के लिए एक बेहतरीन और महत्वपूर्ण अवसर बताया।







