---Advertisement---

नालासोपारा में इलेक्ट्रिक कटर से काम करते समय करंट लगने से 19 वर्षीय युवक की मौत |

June 17, 2026 1:51 PM
---Advertisement---

नालासोपारा। पश्चिम के पांचाल नगर इलाके में मंगलवार शाम एक हादसे में 19 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रामभजन पुत्तिलाल निषाद के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला था और वर्तमान में अपने परिवार के साथ नालासोपारा पश्चिम में रहता था।

काम के दौरान कटी बिजली की केबल

पुलिस के अनुसार, मृतक के बड़े भाई गणेश ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे रामभजन 16 एमएम की लोहे की ग्रिल को इलेक्ट्रिक कटर से काट रहा था। इसी दौरान कटर की बिजली की केबल गलती से कट गई। केबल से बचने के लिए जब रामभजन पीछे हटा, तो कटी हुई केबल उसके शरीर से चिपक गई और उसे तेज करंट लग गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

करंट लगते ही रामभजन जोर से चिल्लाया। उसकी आवाज सुनकर परिजन और आस-पड़ोस के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर बिजली का मुख्य स्विच बंद किया और उसे तत्काल नजदीकी दांडेवते अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया आकस्मिक मौत का मामला

इस घटना के बाद नालासोपारा पुलिस ने आकस्मिक मौत यानी एडीआर (Accidental Death Report) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment