---Advertisement---

NSA अजित डोभाल को मिला ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’, गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित |

August 1, 2026 3:58 PM
---Advertisement---

मुंबई: देश की सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान देने वाले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल को शनिवार को प्रतिष्ठित ‘लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026’ से अलंकृत किया गया। मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह गरिमामय कार्यक्रम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ।

देश के कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

इस सम्मान समारोह में राजनीति और समाजसेवा से जुड़े कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। मंच पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार, केंद्रीय राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, मंत्री चंद्रकांत पाटील, मंत्री उदय सामंत, राज्यमंत्री माधुरी मिसाल, विधायक रविंद्र चव्हाण और लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. रोहित तिलक सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

‘सुरक्षा और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का सम्मान’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने देश की आंतरिक व बाह्य सुरक्षा, राष्ट्र निर्माण और स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक के विचारों को आगे बढ़ाने की दिशा में हो रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अजित डोभाल की दीर्घकालिक और निष्ठावान सेवाओं की सराहना करते हुए अतिथियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment