सुंदरकांड और भव्य आरती में झूम उठे श्रद्धालु, गणेश भक्ति से भक्तिमय हुआ माहौल
विरार। विरार पूर्व के फूलपाड़ा परिसर स्थित अवध नारायण वेल्फेयर सोसायटी की टेरेस पर इस वर्ष भगवान श्री गणेश की मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है। गणपति बप्पा की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के साथ परिसर के नागरिकों का भी ध्यान आकर्षित कर रही है।

गणपति प्रतिमा के पीछे लगाए गए आकर्षक बैनर में हरियाली, पेड़-पौधों और पानी की धाराओं से जुड़ा मनोहारी दृश्य तैयार किया गया है। इसके साथ ही हरे-भरे पौधों और प्रकृति से जुड़े सजावटी तत्वों का इस्तेमाल कर टेरेस को सुंदर रूप दिया गया है। सजावट के चलते परिसर में प्राकृतिक माहौल के साथ भक्तिमय वातावरण भी देखने को मिल रहा है।
गणमान्य नागरिकों का सम्मान
गणेशोत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रम में फूलपाड़ा की बविआ नगरसेविका मीनू धनंजय झा, समाजसेवक धनंजय झा, अनिल राय, संजय केवट और पत्रकार रमेश पटेल सहित विभिन्न गणमान्य नागरिकों का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने धार्मिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
सुंदरकांड पाठ में श्रद्धालुओं की सहभागिता

शाम को आयोजित सुंदरकांड पाठ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर समाजसेवक धनंजय झा और पत्रकार रमेश पटेल ने सुंदरकांड के अंतिम दोहे का पाठ कर कार्यक्रम को पूर्ण किया।
इसके बाद भव्य पांच आरती का आयोजन किया गया। आरती के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए।
जयघोष से गूंजा पूरा परिसर
आरती के दौरान गणपति बप्पा के जयघोष और भक्तिमय धुनों से अवध नारायण वेल्फेयर सोसायटी का पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी से सोसायटी का वातावरण पूरी तरह गणेश भक्ति और उत्सव के रंग में रंगा दिखाई दिया।
गणेशोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों और आकर्षक सजावट ने फूलपाड़ा परिसर में उत्सव का माहौल और भी खास बना दिया।












