---Advertisement---

मतदाता सूची पुनरीक्षण में बाधा डालना पड़ा भारी, आदेशों की अवहेलना पर बीएलओ के खिलाफ मामला दर्ज |

July 5, 2026 1:17 PM
---Advertisement---

वसई: विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान-2026 के दौरान चुनावी कर्तव्यों से कथित रूप से किनारा करने और शासकीय आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में एक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के खिलाफ वसई पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कानूनी कार्रवाई की है।

कनिष्ठ अभियंता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

पुलिस के अनुसार, यह शिकायत भाविता विपेश वझे (33) ने दर्ज कराई है, जो वसई-विरार महानगरपालिका के विद्युत विभाग में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात हैं। आरोपी की पहचान शमीम हबीब रज़वी के रूप में हुई है, जो वसई पूर्व के एक विद्यालय में शिक्षक हैं और उन्हें बीएलओ के रूप में नियुक्त किया गया था।

चुनावी सामग्री लेने से किया इनकार

शिकायत के मुताबिक, 27 जून 2026 से महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों पर विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए बीएलओ को आवश्यक चुनावी सामग्री और फॉर्म सौंपे जा रहे थे। आरोप है कि संबंधित बीएलओ ने सामग्री स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया और चुनावी कार्य में कोई सहयोग नहीं किया, जिससे सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न हुई।

इन धाराओं के तहत दर्ज किया गया मामला

शासकीय आदेशों की इस अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए वसई पुलिस ने आरोपी बीएलओ के खिलाफ भारतीय लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 134 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 222 व 223 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment