---Advertisement---

विरार में कुएं में गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच |

June 9, 2026 3:33 PM
---Advertisement---

विरार। विरार पूर्व के चंदनसार इलाके में एक आरएमसी प्लांट के पास बने कुएं में गिरने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मंगलवार सुबह हुई इस घटना की सूचना मिलते ही विरार पुलिस और फूलपाड़ा अग्निशमन दल की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।

बीमार था युवक, अचानक कम हुआ ब्लड प्रेशर

मृतक की पहचान पुष्पेंद्र शौंधिया (25) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला था और पास के एक आरएमसी सीमेंट प्लांट में काम करता था। विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एल. एम. तुरे के अनुसार, पुष्पेंद्र पिछले दो दिनों से बीमार था। सोमवार देर रात उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज भी कराया गया था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मंगलवार सुबह उसका ब्लड प्रेशर अचानक कम हो गया। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया।

एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया शव

सुबह करीब 10 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया। अग्निशमन दल की टीम ने शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की तलाशी के दौरान उसके पर्स से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया आकस्मिक मृत्यु का मामला

पुलिस ने इस मामले में आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment