---Advertisement---

विरार में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत, बिल्डर और ठेकेदार पर मामला दर्ज |

June 9, 2026 3:51 PM
---Advertisement---

विरार। विरार पूर्व क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत पर काम कर रहे एक मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण यह हादसा पेश आया। इस घटना के बाद विरार पुलिस ने बिल्डर और ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा उपकरणों का नहीं था इंतजाम

मृतक की पहचान 46 वर्षीय नुरसेव आलम शेखशाबुद्दीन हक के रूप में हुई है, जो मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके का रहने वाला था और निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। 7 जून, रविवार की शाम करीब 5 बजे यह घटना विरार पूर्व के कारगिल नगर, मनवेलपाड़ा स्थित पूजा अपार्टमेंट में घटी। पुलिस जांच में सामने आया है कि नुरसेव आलम इमारत की चौथी मंजिल के बाहरी हिस्से में रंगाई का काम कर रहा था। आरोप है कि काम के दौरान उसे सुरक्षा बेल्ट, हेलमेट या पीपीई किट जैसे जरूरी उपकरण नहीं दिए गए थे। इसके अलावा, इमारत के नीचे सुरक्षा जाल भी नहीं लगाया गया था।

चौथी मंजिल से गिरे मजदूर की गई जान

प्राथमिक जांच के अनुसार, सुरक्षा उपायों की कमी और उचित निगरानी नहीं होने के कारण मजदूर का संतुलन बिगड़ा और वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। गंभीर चोटें लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी

इस घटना के बाद मृतक के छोटे भाई नजमुल शेखशाबुद्दीन हक की शिकायत पर विरार पुलिस स्टेशन में गुन्हा क्रमांक 348/2026 दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106(1) और 114 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूजा अपार्टमेंट परियोजना से जुड़े बिल्डर और ठेकेदार को आरोपी बनाया है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है और पुलिस उपनिरीक्षक अनिल मस्के इस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment