---Advertisement---

विरार में अवैध गुटखा-सिगरेट बिक्री पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से अभद्रता करने वाले तड़ीपार आरोपी पर सख्त कार्रवाई |

June 8, 2026 1:43 PM
---Advertisement---

विरार प्रतिनिधि। विरार पूर्व इलाके में रविवार देर रात अवैध रूप से सिगरेट, तंबाकू और गुटखा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के दौरान हंगामे का मामला सामने आया है। इस मामले में विरार पुलिस ने एक तड़ीपार आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

नाइट राउंड के दौरान शुरू हुआ हंगामा

पुलिस के अनुसार, यह घटना उस समय घटी जब पुलिस अधिकारी और सुरक्षा गार्ड क्षेत्र में नाइट राउंड पर थे। टीम देर रात तक खुली दुकानों को बंद कराने के लिए उड्डाण पुल (फ्लाईओवर) के नीचे पहुंची थी। इसी दौरान वहां चाय की टपरी चलाने वाले मनीष झा ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने पुलिस कर्मियों और सुरक्षा गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार किया और गाली-गलौज करते हुए माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पुलिस का विरोध करते हुए दिखाई दे रहा है।

तड़ीपार अवधि खत्म होने के तुरंत बाद दोबारा हंगामा

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और मनीष झा को हिरासत में ले लिया। जांच में पता चला कि आरोपी मनीष झा पर लगा तड़ीपार आदेश महज दो दिन पहले ही समाप्त हुआ था। प्रतिबंधात्मक आदेश खत्म होने के तुरंत बाद दोबारा कानून व्यवस्था भंग करने पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और उसके खिलाफ सख्त प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

कानून व्यवस्था भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विरार वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एलएम तुरे के अनुसार, सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालने और सरकारी कामकाज में हस्तक्षेप करने वालों के खिलाफ कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध तंबाकू और गुटखा बिक्री के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस कार्रवाई का समर्थन किया है और देर रात चलने वाले अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार कदम उठाने की मांग की है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment