---Advertisement---

वसई-विरार में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद, नागरिकों से पानी बचाकर इस्तेमाल करने की अपील

July 23, 2026 4:48 AM
---Advertisement---

वसई-विरार । वसई-विरार शहर महानगरपालिका ने जानकारी दी है कि तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश के कारण एमएसईबी (MSEB) की बिजली आपूर्ति बाधित होने से शहर की तीनों प्रमुख जलापूर्ति योजनाओं से पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई है।

महानगरपालिका के अनुसार, एमएमआरडीए (MMRDA) की सूर्या जल योजना के सूर्या नगर जलशुद्धीकरण केंद्र और कवडसा पंपिंग स्टेशन पर 22 जुलाई की सुबह 6 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। इसके कारण इस योजना से होने वाली जलापूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है।

इसके अलावा, सूर्या बांध की नई और पुरानी योजना के मासवन पंपिंग स्टेशन तथा पालघर स्थित धुकटन जलशुद्धीकरण केंद्र पर भी 22 जुलाई की रात 9 बजे से बिजली आपूर्ति बंद है, जिससे इन दोनों योजनाओं से भी पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई है।एमएसईबी पालघर और विक्रमगढ़-कासा अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी खराबी दूर करने में समय लगेगा। जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक शहर की तीनों जल योजनाओं से पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का अत्यंत सावधानी और आवश्यकतानुसार ही उपयोग करें। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद चरणबद्ध तरीके से शहर में जलापूर्ति फिर से शुरू की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment