पालघर जिले से दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जहां मछली पकड़ने गए दो लोगों का पता नहीं चला है। पुलिस और प्रशासन द्वारा दोनों मामलों की जांच और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
एक का शव मिला नाले में
पहली घटना मौजे चहाडे गांव की है। यहां के 28 वर्षीय चंदर किसन वरठा गुरुवार की रात को मछली पकड़ने के लिए गए थे। गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे उनका शव चहाडे के धानविपाडा क्षेत्र स्थित एक नाले से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
दूसरे मछुआरे की तलाश जारी
वहीं दूसरी घटना मौजे पेठ (केदारपाड़ा) की है। यहां के 55 वर्षीय विठ्ठल जान्या केदार 1 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10 बजे सूर्या नदी में मछली पकड़ने गए थे। लेकिन शाम होने के बावजूद जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। प्रशासन और स्थानीय लोग नदी तथा आसपास के इलाकों में उनकी तलाश कर रहे हैं।
प्रशासन ने दोनों घटनाओं को गंभीरता से लिया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।





