---Advertisement---

विरार में खाड़ी किनारे सांप के डसने से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत |

September 15, 2026 12:16 PM
---Advertisement---

अर्नाळा सागरी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज, जांच जारी

विरार। विरार पश्चिम के नंदाखाल परिसर में खाड़ी किनारे सांप के डसने से 41 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फारूक मुस्ताक शेख (41) के रूप में हुई है। घटना के बाद अर्नाळा सागरी पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, फारूक मुस्ताक शेख नंदाखाल तालाब के समीप खिवणी, विरार पश्चिम में रहते थे। रविवार को दोपहर करीब 3:30 बजे से शाम 7 बजे के बीच वह मधघर जेट्टी, नंदाखाल परिसर स्थित खाड़ी के किनारे मौजूद थे। इसी दौरान कथित तौर पर उन्हें सांप ने डस लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के भाई मुबीन नजीर शेख (43) ने पुलिस को सूचना दी। अर्नाळा सागरी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रजिस्टर क्रमांक 35/2026 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment