---Advertisement---

गणेश भक्तों के लिए राहत: उधना–रत्नागिरी गणपति स्पेशल ट्रेन को मिला पालघर में ठहराव |

August 11, 2026 3:47 PM
---Advertisement---

गणेशोत्सव के दौरान कोंकण जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। पालघर जिले सहित गुजरात और मुंबई क्षेत्र के गणेश भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उधना–रत्नागिरी गणपति स्पेशल ट्रेन का पालघर रेलवे स्टेशन पर ठहराव (Stopage) तय कर दिया गया है। इस फैसले से त्योहार के समय कोंकण जाने वाले हजारों यात्रियों की राह आसान होगी।

लंबी दूरी की यात्रा से मिलेगी राहत पालघर स्टेशन पर ठहराव मिलने से अब स्थानीय भक्तों को यह ट्रेन पकड़ने के लिए गुजरात या मुंबई की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। इससे यात्रियों के समय और पैसों की सीधी बचत होगी, साथ ही त्योहार के सीजन में होने वाली अतिरिक्त भागदौड़ से भी बड़ी राहत मिलेगी।

प्रशासन की मांग और आभार व्यक्त शिवसेना प्रवक्ता केदार काले ने हाल ही में रेलवे प्रशासन से गणेशोत्सव के दौरान स्पेशल ट्रेन चलाने और पालघर में उसका ठहराव देने की मांग उठाई थी। मांग स्वीकार होने पर उन्होंने रेल मंत्री, पश्चिम रेलवे के अधिकारियों और इस कार्य में सहयोग देने वाले सभी लोगों का हृदय से आभार जताया है।

ट्रेन का शेड्यूल और मार्ग रेलवे प्रशासन के अनुसार यह विशेष ट्रेन निम्नलिखित रूट से होकर गुजरेगी:

  • रूट: उधना → सूरत → वलसाड → वापी → पालघर → वसई रोड → पनवेल → रोहा → चिपलून → संगमेश्वर → रत्नागिरी
  • ट्रेन नंबर: उधना से रत्नागिरी (09022) एवं रत्नागिरी से उधना (09021)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment