---Advertisement---

माथाडी मंडल भर्ती 2026: परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, 18 जून तक भर सकेंगे फीस |

June 11, 2026 5:35 AM
---Advertisement---

मुंबई. महाराष्ट्र के विभिन्न माथाडी मंडलों और सुरक्षा रक्षक मंडलों में निकाली गई बंपर भर्ती प्रक्रिया को लेकर उम्मीदवारों के लिए एक राहत भरी खबर है। तकनीकी समस्याओं के चलते श्रम विभाग ने परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।

तकनीकी खामियों के कारण बढ़ानी पड़ी तारीख

सह आयुक्त श्रम एवं माथाडी व सुरक्षा रक्षक भर्ती प्रक्रिया समिति, मुंबई की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शुल्क भुगतान के दौरान कई उम्मीदवारों को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उम्मीदवारों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने यह मुदतवृद्धि करने का निर्णय लिया है।

18 जून रात 11:55 बजे तक जमा कर सकेंगे शुल्क

13 मई 2026 को जारी विज्ञापन के तहत 22 माथाडी मंडलों और 12 सुरक्षा रक्षक मंडलों में निरीक्षक, लेखापाल और लघुटंकलेखक के पदों पर भर्ती की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने 11 जून 2026 की रात 11:55 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया है, वे अब 18 जून 2026 की रात 11:55 बजे तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट से चेक करें पूरी डिटेल

भर्ती समिति ने साफ किया है कि यह समय सीमा में वृद्धि केवल परीक्षा शुल्क के भुगतान के लिए है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी, नोटिफिकेशन और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया जानने के लिए उम्मीदवार महाराष्ट्र श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट mahakamgar.maharashtra.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment