
वाराणसी: सनातन वैदिक धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण तथा समाज को धर्म के मूल स्वरूप से जोड़ने के उद्देश्य से कार्यरत श्रीकाशीविद्वद्धर्म परिषद् द्वारा काशी में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमज्जगद्गुरु निग्रहाचार्य स्वामी भागवतानंद गुरु का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में स्वामी निग्रहाचार्य ने कहा कि “धर्म कोई धंधा नहीं, बल्कि धारण करने का विषय है।” उन्होंने समाज को दिग्भ्रमित करने वाले तत्वों से सावधान रहने और धर्म-संस्कृति की रक्षा के लिए संगठित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।






