---Advertisement---

मीरा रोड में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भांडाफोड़: पुलिस की छापेमारी में 5 महिलाएं रेस्क्यू, 2 गिरफ्तार |

July 27, 2026 4:21 PM
---Advertisement---

मीरारोड (नटवर झा): मीरा-भायंदर, वसई-विरार (MBVV) पुलिस आयुक्तालय की सीमा में आने वाले कनाकिया पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बेवर्ली पार्क इलाके में स्थित ‘ANS स्पा सेंटर’ पर पुलिस की टीम ने अचानक छापेमारी कर स्पा की आड़ में चलाए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है।

ACP के मार्गदर्शन में हुई छापेमारी कार्रवाई

सोमवार को हुई इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए मीरा रोड के डीसीपी (DCP) राहुल चव्हाण ने बताया कि यह छापेमारी एसीपी (ACP) गणपत पिंगले के मार्गदर्शन में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर स्पा सेंटर पर दबिश दी और संदिग्ध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया।

5 महिलाओं को कराया गया मुक्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान पुलिस ने स्पा सेंटर से 5 पीड़ित महिलाओं को सकुशल रेस्क्यू (मुक्त) कराया। वहीं, मौके से देह व्यापार के धंधे में संलिप्त 2 पुरुष आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का मानना है कि इस स्पा की आड़ में लंबे समय से गैर-कानूनी और अनैतिक काम चलाया जा रहा था।

कनाकिया पुलिस थाने में मामला दर्ज

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कनाकिया पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं (PITA) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस रैकेट के तार और किन-किन लोगों से जुड़े हैं तथा स्पा का मुख्य मालिक कौन है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment