---Advertisement---

नायगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 42.67 लाख रुपये का प्रतिबंधित गुटखा, सुपारी और तंबाकू जब्त; 4 आरोपी गिरफ्तार |

September 6, 2026 2:10 PM
---Advertisement---

वसई: पालघर FDA विभाग अन्न सुरक्षा की टीम ने प्रतिबंधित गुटखा की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 42 लाख 67 हजार 264 रुपये का माल जब्त किया है। इस कार्रवाई में नायगांव पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रात से सुबह तक चली कार्रवाई

मिली जानकारी के अनुसार कार्रवाई गुरुवार रात करीब 10 बजे से दूसरे दिन सुबह के बीच की गई। इस संबंध में नायगांव पुलिस स्टेशन में गु.र.क्र. 804/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कार्रवाई वाय.टी. इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. कंपनी के पास, आशा नगर से गोशाला की ओर जाने वाले रास्ते, कोळी चिंचोटी क्षेत्र में की गई।

सुगंधित सुपारी और तंबाकू बरामद

पुलिस ने वनारसी आशिक सुगंधित सुपारी ले जा रहा आयसर कंपनी का टेम्पो क्रमांक MH/15/GV/7419 और नामरहित सुगंधित तंबाकू के कई पैकेट बरामद किए।

पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए प्रतिबंधित गुटखे की कीमत करीब 22 लाख 67 हजार 264 रुपये है। वहीं, टेम्पो के लिए इस्तेमाल किए गए तीन वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है। इस तरह कुल जब्ती की कीमत 42,67,264 रुपये बताई गई है।

चार आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने संदीप बनारसी थटेरा (40), इरफान कयामुद्दीन शेख (31), त्रिभुवन इंद्रजीत मौर्य (42) और कुन्दनकुमार राजेंद्र सार (28) को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, इनमें कुछ आरोपी वाहन चालक हैं, जबकि एक आरोपी को माल का मालिक बताया गया है।

अन्न सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में अन्न सुरक्षा व मानके अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों को शुक्रवार सुबह 5:23 बजे गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अब प्रतिबंधित माल की आपूर्ति और वितरण से जुड़ी पूरी श्रृंखला की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment